Posts

Showing posts with the label CONTEMPORARY INDIAN ARTIST

कला बाजार में जोरदार सफलता पाने वाले जितिश कल्लट तथा उनके जैसे कामयाब कलाकारों की कलाप्रेमियों के बीच वैसी पहचान और प्रतिष्ठा आखिर नहीं बन पाई है, जैसी पहचान व प्रतिष्ठा उनके पूर्ववर्ती कलाकारों को मिली है

Image
कल जितिश कल्लट का जन्मदिन था !  46 वर्षीय जितिश एक कामयाब भारतीय समकालीन कलाकार हैं, जो पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलाज, स्कल्प्चर, इंस्टॉलेशन तथा मल्टीमीडिया में काम करते हैं । कम उम्र में ही जितिश ने एक कलाकार के रूप में सफलता की जो सीढ़ियाँ चढ़ी हैं, वह चकित करती हैं । जितिश को युवा भारतीय कलाकारों के उस 'क्लब' के सदस्य के रूप में देखा/पहचाना जाता है, जो अपेक्षाकृत कम उम्र में ही कला बाजार के चहेते बन गए और जिस क्लब में सुबोध गुप्ता, अतुल डोडिया, टीवी संतोष, रकीब शॉ आदि हैं - और जिनके लिए देश/विदेश की ऑर्ट गैलरीज दिन/रात एक किए रहती हैं, और जिसकी बदौलत इनकी कलाकृतियों को मकबूल फिदा हुसेन, सैयद हैदर रज़ा, फ्रांसिस सूज़ा, रामकुमार आदि की कलाकृतियों से ऊँची कीमत मिलती है । भारत में नई दिल्ली की नेचर मोर्ते तथा मुंबई की चमौल्ड प्रेस्कॉट रोड गैलरी; फ्रांस व बेल्जियम में गैलरी डेनियल टेम्प्लोन तथा बर्लिन में अर्न्ड गैलरी जितिश के काम की मार्केटिंग करती हैं । मुंबई में रहने और काम करने वाले जितिश इंडिया फाउंडेशन फॉर द ऑर्ट्स के ट्रस्टी हैं । 2014 में आयोजित हुए क...

कला की कोई औपचारिक शिक्षा प्राप्त न कर पाने की कमी को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने लिये एक अवसर में बदल दिया और रंग व रेखाओं की अभिव्यक्ति में उन्होंने नये और आवेगपूर्ण प्रयोग किए

Image
रवीन्द्रनाथ टैगोर यदि आज जीवित होते तो अपना 159वाँ जन्मदिन मना रहे होते । 7 मई 1861 को जन्मे रवीन्द्रनाथ ने अस्सी वर्ष की उम्र पाई थी । 7 अगस्त 1941 को अंतिम साँस लेने से पहले एक हजार से ज्यादा कविताओं, दो हजार से ज्यादा गीतों, करीब दो दर्जन नाटकों, आठ उपन्यासों, कहानियों के आठ से ज्यादा संकलनों, राजनीतिक-सामाजिक-धार्मिक-साहित्यिक विषयों पर लिखे तमाम लेखों की रचना करने वाले रवीन्द्रनाथ टैगोर को जानने वाले लोगों में बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि उन्होंने करीब 2500 पेंटिंग्स व स्केचेज भी बनाए हैं, जिनमें से 1500 से कुछ ज्यादा शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविधालय के संग्रहालय में देखे जा सकते हैं । वर्ष 1913 में 52 वर्ष की उम्र में साहित्य के लिये नोबेल पुरुस्कार प्राप्त करने वाले रवीन्द्रनाथ के चित्रों की पहली प्रदर्शनी वर्ष 1930 में जब हुई थी, तब वह 69 वर्ष के थे । दिलचस्प संयोग है कि 90 वर्ष पहले पेरिस में हुई रवीन्द्रनाथ के चित्रों की यह पहली प्रदर्शनी इन्हीं दिनों हुई थी । 5 मई से 19 मई 1930 के बीच हुई प्रदर्शनी की इतनी जोरदार चर्चा हुई कि इसके तुरंत बाद यह प्रदर्शनी कई यू...

मृदविका की नृत्य प्रस्तुति नंदिता की कला यात्रा को सीधे ट्रांसलेट करने की बजाये एक अलग अनुभव-दृश्य की तरह अभिव्यक्त करती है और ऐसा करते हुए वह नंदिता के रचना-संसार की व्यापकता व शाश्वतता को रेखांकित करती है

Image
पिछले दिनों पहले नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में और फिर गुरुग्राम की एक ऑर्ट गैलरी में नंदिता रिची की पेंटिंग्स तथा उनकी नृत्यांगना पुत्री मृदविका की नृत्य-प्रस्तुति के जरिये चित्रकला और नृत्य कला के अंतर्संबंधों का एक अनोखा नजारा देखने को मिला ।  नंदिता एक लैंडस्केप पेंटर हैं, और प्रकृति चित्रण को लेकर समकालीन कला जगत में उनकी खास पहचान है । उनके लैंडस्केप वास्तविक से दिखते जरूर हैं, लेकिन वह वास्तविक नहीं हैं क्योंकि वह किसी जगह विशेष का आभास नहीं देते हैं । उनके लैंडस्केप की जड़ें प्रकृति में हैं, लेकिन जिन्हें उन्होंने अपनी कल्पनाशीलता से अन्वेषित (इनवेंट) किया है । मृदविका एक प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं, और इंडियन-ऑस्ट्रेलियन कोरियोग्राफर एश्ले लोबो की कंपनी डांसवर्क्स अकेडमी की वरिष्ठ सदस्या हैं । नंदिता व मृदविका के काम की 'प्रकृति' में बड़ा अंतर तो है ही, स्थिति यह भी थी कि दोनों कला माध्यमों के बीच अंतर्संबंध को स्थापित करने का निर्वाह मृदविका को ही करना था; नंदिता को तो जो करना था, वह कर चुकी थीं और एक चित्रकार के रूप में अपनी पहचान ...

कला-संसार में आमतौर पर जिन बातों/स्थितियों को सफलता के पैमानों के रूप में देखा/पहचाना जाता है, उन्हें पाने/अपनाने के बावजूद अधिकतर कलाकार अपनी कला के साथ गायब क्यों हो जाते हैं ?

Image
करीब पंद्रह वर्षों तक एक चित्रकार के रूप में कला-संसार में 'धूम' मचाये रखने के बाद उसने कला-संसार से नाता पूरी तरह तोड़ लिया है ।  पिछले चार/पाँच वर्षों से उसने ब्रश और या पेंसिल को हाथ तक नहीं लगाया है ।अपनी पेंटिंग्स तथा स्केचेज को उसने पैक करके स्टोर में रख दिया है, और उन्हें खोल कर देखना तो दूर, अब वह उनकी तरफ देखता भी नहीं है । कला-संसार ने उसे बुरी तरह निराश किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब वह कला पर किसी तरह की कोई बात करने के लिए भी तैयार नहीं होता है और न किसी तरह की कोई जिज्ञासा रखता है ।  हालाँकि अपने जीवन में वह बहुत खुश है और तमाम गतिविधियों में खासी दिलचस्पी के साथ शामिल होता है । मजे की बात यह है कि कला-संसार में जब तक वह सक्रिय था, दूसरे कलाकार उससे ईर्ष्या ही करते थे - क्योंकि उसका जोरदार जलवा था ।  अपनी नई पेंटिंग और या अपने किसी स्केच की तस्वीर वह अपने किसी सोशल अकाउंट पर डालता था, तो उसे ढेरों लाइक्स मिलते थे, कमेंट्स के रूप में उसे खूब वाहवाही मिलती थी । अपनी पेंटिंग्स की उसने सात एकल प्रदर्शनियाँ की थीं । शुरू की दो/तीन प्रदर्शनि...

बसंत भार्गव की ड्राइंग्स उनकी कलात्मक अनुभूति में नया आयाम जोड़ने के साथ-साथ हमें अभिभूत, आलोड़ित और रोमांचित भी करती हैं

Image
बसंत भार्गव की 'लाइंस ऑफ अ सिटी' शीर्षक से जिन ड्राइंग्स की प्रदर्शनी 8 जून को भोपाल की आलियंस फ्रांसिस कला दीर्घा में उद्घाटित हो रही है, उनके 'बनने' की प्रेरणा के स्रोत तीन वर्ष पहले उज्जैन में संपन्न हुए सिंहस्थ कुंभ में छिपे मिलेंगे ।  यूँ तो हर रचना अकस्मात और या अप्रत्याशित रूप से हुए अनुभवों को व्यवस्थित रूप देने का 'नतीजा' ही होती है; लेकिन व्यवस्थित रूप देने की प्रक्रिया चूँकि अनिश्चित ही होती है, इसलिए उसके उदगम स्थल का प्रायः कोई महत्त्व नहीं होता है । बसंत भार्गव किंतु खुद अपनी ड्राइंग्स के उदगम स्थल के रूप में उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ को रेखांकित करते हैं, इसलिए मामला दिलचस्प हो जाता है ।  बसंत बताते हैं कि कला के एक साधक होने के नाते वह ड्राइंग करते तो थे, लेकिन ड्राइंग को उन्होंने कभी प्रोफेशनल रूप में करने/अपनाने में रुचि नहीं ली और कई साथियों को ड्राइंग करता देखने और उनके काम से चमत्कृत होते रहने के बावजूद वह प्रोफेशनल रूप में ड्राइंग करने को लेकर कभी प्रेरित नहीं हो सके ।  वर्ष 2016 में उज्जैन में ...

गैलरीज तथा कला बाजार के संगठित तंत्र से बाहर रहने वाले कलाकार अपनी कला और अपनी प्रदर्शनी से जुड़े कामों को कलात्मक और प्रभावी ढंग से करने की बजाए संयोग, जुगाड़ और किस्मत के भरोसे ही क्यों रहते हैं ?

Image
चंडीगढ़ में युवा कलाकारों के एक ग्रुप  ने समूह प्रदर्शनी के अपने आयोजन को 'हाईप' देने के लिए आसान फार्मूला यह सोचा और अपनाया कि शहर के कुछेक वरिष्ठ कलाकारों को उन्होंने अपनी प्रदर्शनी में अपना अपना काम प्रदर्शित करने के लिए  'आमंत्रित' किया ।  ऐसा करते हुए उन्होंने उम्मीद की कि वरिष्ठ कलाकारों की उपस्थिति के कारण मीडिया और शहर के कला प्रेमियों का ध्यान उनके आयोजन की तरफ आकृष्ट होगा और उन्हें तथा उनके काम को पहचान मिलेगी । लेकिन कुल नतीजा उल्टा निकला; मीडिया और कला प्रेमियों का सारा ध्यान वरिष्ठ कलाकारों पर ही केंद्रित रहा - और प्रदर्शनी के आयोजक युवा कलाकार ठगे से रह गए । अब वह अपने उस फैसले को कोस रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने वरिष्ठ कलाकारों को अपनी प्रदर्शनी में अपना काम प्रदर्शित करने का आमंत्रण दिया । सवाल लेकिन यह है कि वह यदि उक्त फैसला न करते तो उन्हें मीडिया व कला प्रेमियों के बीच वैसी ही चर्चा और पहचान मिलती, जैसी कि वह चाहते होंगे ? मेरा जबाव नहीं में है ।   मैंने देखा/पाया है कि अधिकतर कला प्रदर्शनियाँ यूँ ही संपन्न हो जाती हैं; उनकी ...

'सेरेण्डिपिटी ऑर्ट फेस्टिबल 2018' का क्यूरेटर बनने और फिर यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आने के कारण हाई प्रोफाइल ऑर्टिस्ट सुबोध गुप्ता खासी फजीहत के शिकार हो रहे हैं

Image
कल से गोवा में शुरू हो रहे 'सेरेण्डिपिटी ऑर्ट फेस्टिबल 2018' के क्यूरेशन की जिम्मेदारी संभालने के चलते हाई प्रोफाइल ऑर्टिस्ट सुबोध गुप्ता जैसे खासी मुसीबत में फँस गए हैं । पहले तो उन पर क्यूरेटर की जिम्मेदारी संभालने के कारण दोहरे मापदंड लगाने का आरोप लगा, और अब वह मीटू हैशटैग के तहत यौन छेड़छाड़ के आरोपों के घेरे में आ गए हैं । उल्लेखनीय है कि सुबोध गुप्ता कलाकारों के क्यूरेटर की भूमिका निभाने का विरोध करते रहे हैं । दरअसल बोस कृष्णामचारी, जितिश कल्लट, सुदर्शन शेट्टी, अनिता दुबे जैसे प्रमुख कलाकारों के क्यूरेटर की भी जिम्मेदारी निभाने के कारण कला जगत में बहस चली कि एक कलाकार को क्या क्यूरेटर की भूमिका निभाना चाहिए ? अधिकतर कलाकारों का मानना/कहना रहा कि किसी भी कला आयोजन के क्यूरेशन के लिए जिस तरह की विविधतापूर्ण खूबियों की जरूरत होती है, वह कलाकारों में प्रायः नहीं होती है; और एक कलाकार के लिए क्यूरेशन जैसे काम के साथ न्याय करने को लेकर संदेह रहता है - इसलिए कलाकारों को क्यूरेशन के पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए । सुबोध गुप्ता भी कलाकारों के क्यूरेशन से दूर रहने के पक्ष में वि...

'ब्रुसेल्स ऑर्ट' और 'दुबई ऑर्ट' जैसे प्रमुख और प्रतिष्ठित विश्व कला आयोजनों में भारतीय कला की अनुपस्थिति और या नाममात्र की ही मौजूदगी कलाकारों और गैलरीज की कमजोरियों का ही नतीजा नहीं है क्या ?

Image
भारतीय चित्रकारों की पेंटिंग्स के ऊँचे दामों में बिकने की जब-तब मिलने वाली खबरें विश्व कला बाजार में भारतीय कला की जिस 'गुलाबी तस्वीर' का आभास देती हैं, वास्तविकता लेकिन ठीक उसके विपरीत है । विश्व कला बाजार में एशियाई कला को चाइनीज कला और जापानी कला के रूप में ही देखा/पहचाना जाता है और भारतीय कला का वहाँ कोई नामलेवा ही नहीं है । इसे हाल-फिलहाल के दिनों में आयोजित हो रहे 'ऑर्ट ब्रुसेल्स' और 'ऑर्ट दुबई' जैसे अंतर्राष्ट्रीय कला मेलों के विवरणों में देखा/पहचाना जा सकता है । यूरोप के पुराने और प्रमुख कला मेले के रूप में देखे/पहचाने जाने वाले 'ऑर्ट ब्रुसेल्स' को लेकर पश्चिमी मीडिया में इन दिनों खूब चर्चा है । न्यूयॉर्क टाइम्स ने भीड़भाड़ वाले विश्व कला परिदृश्य में इसे 'असाधारण' की संज्ञा दी है । 19 से 22 अप्रैल के बीच आयोजित हो रहे ऑर्ट ब्रुसेल्स के पचासवें संस्करण में 32 देशों की 147 गैलरीज भाग ले रही हैं, जिनमें 111 गैलरीज ऐसी हैं जो पिछले वर्षों में भी यहाँ शामिल हो चुकी हैं और 36 गैलरीज ऐसी हैं जो पहली बार ऑर्ट ब्रुसेल्स का हिस...

बेंगलुरु में पब्लिक ऑर्ट का सक्रिय व सचेत नजारा

Image
बेंगलुरु में यह सुन, जान और देख कर सचमुच मुझे बड़ा विस्मय हुआ कि बढ़ती भागमभाग के बीच यहाँ पब्लिक ग्राफिक ऑर्ट का चलन खासा बढ़ा है, जिसमें युवा कलाकारों की संलग्नता का दिलचस्प नजारा प्रायः देखने को मिल जाता है । आम लोगों से मिली प्रतिक्रिया ने तो कलाकारों को पब्लिक ग्राफिक ऑर्ट के लिए प्रेरित व उत्साहित किया ही है, अब तो कुछेक ऑर्ट गैलरीज और स्वयंसेवी संस्थाएँ भी उन्हें सपोर्ट करने लगी हैं । बेंगलुरु के दक्षिण-पूर्व सबर्ब होसुर-सरजापुर रोड लेआउट - जो एचएसआर लेआउट के रूप में जाना/पहचाना जाता है, और जिसे बेंगलुरु के प्रमुख आईटी हब इलेक्ट्रॉनिक सिटी के प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा/पहचाना जाता है - में पब्लिक ग्राफिक ऑर्ट के कुछेक काम सहज ही ध्यान खींचते हैं । इन्हें बादल नन्जुंदास्वामी ने बनाया है । बादल सामाजिक-राजनीतिक रूप से एक बहुत सचेत और अत्यंत सक्रिय चित्रकार और शिल्पकार हैं । बेंगलुरु की सड़कों के गड्ढों की तरफ प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए पिछले तीन-चार वर्षों में उन्होंने लगातार अपनी कला का बेहद रचनात्मक और जिदभरा काम किया है । अन्य कई कामों के साथ-साथ हसन ...

कोलकाता में अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी करने जा रहे गणेश हलोई का कहना है कि 'पेंटिंग भी वास्तव में बोध की एक प्रक्रिया है'

Image
कोलकाता की 'आकार प्रकार' गैलरी में 15 जनवरी की शाम वरिष्ठ चित्रकार गणेश हलोई के हाल ही में बनाए चित्रों की 'पोएटिक्स ऑफ एब्सट्रेक्शन' शीर्षक प्रदर्शनी उद्घाटित हो रही है, जिसे जेसल ठक्कर क्यूरेट कर रही हैं । गणेश हलोई की पेंटिंग्स पिछले दिनों ही बर्लिन बिएनाले तथा एथेंस व कासेल में आयोजित डोक्युमेंटा 14 जैसे समकालीन कला के विख्यात और प्रतिष्ठित आयोजनों में प्रदर्शित हुईं हैं । गणेश हलोई ने अपने चित्रों में एब्सट्रेक्शन को एक नई ही ऊँचाई दी है । जेसल ठक्कर के साथ बातचीत में उन्होंने बहुत ही स्पष्टता के साथ अपने विचार व्यक्त किये हैं । अंग्रेजी में हुई उसी बातचीत का अशोक पाण्डे द्वारा किए गए अनुवाद से गणेश हलोई की कही बात का किंचित संपादित अंश यहाँ प्रस्तुत है :     'एब्सट्रेक्शन रंगों का अर्थहीन टुकड़ा भर नहीं होता ।    एब्सट्रेक्शन विचार, सघन अनुभूति और मजबूत कल्पनाशक्ति से  आता है । वास्तव में कल्पना ही अंतिम सत्य है ।  यह अकल्पनीय रूप से आश्चर्यजनक काम कर सकती है ।  मैं अपने आप को खुशकिस्मत मानता हूँ कि  म...

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक के अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के साथ-साथ हकु शाह जैसे प्रतिष्ठित कलाकार की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने ने नेशनल गैलरी के भविष्य के प्रति लोगों को सशंकित कर दिया है

Image
नई दिल्ली । राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट) के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिशों तथा वरिष्ठ चित्रकार हकु शाह को अपमानित करने के गंभीर आरोपों की चपेट में आ गए हैं । अद्वैत गडनायक ने करीब छह माह पहले, नवंबर 2016 में ही उक्त पद संभाला है । उनके अतीत के कारण उनकी नियुक्ति पर भी विवाद हुआ था । वह ओडिसा में भारतीय जनता पार्टी की ऑर्ट एंड कल्चर इकाई के संयोजक रहे हैं, और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में शामिल होते रहे हैं  - जिस कारण से उनकी नियुक्ति में राजनीतिक पक्षपात देखते हुए उनकी नियुक्ति को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के भविष्य के संदर्भ में अच्छे रूप में नहीं लिया गया था । अद्वैत चूँकि ललित कला अकादमी का राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त एक प्रतिभाशाली शिल्पकार हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति पर हालाँकि वैसा विवाद नहीं हुआ, जैसा कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में गजेंद्र चौहान की नियुक्ति पर हुआ था । खुद अद्वैत ने भी अतीत से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हुए मामले को होशियारी से हैंडल किया । अपने राजनीत...

सूरत के युवा व किशोर चित्रकारों की दिल्ली में आयोजित हुई पहली कला प्रदर्शनी की पहली वर्षगाँठ के बहाने कुछ जरूरी बातें

Image
'अलंकृति कला प्रदर्शनी' शीर्षक से सूरत के नौ युवा और किशोर कलाकारों के काम की दिल्ली में आईफैक्स कला दीर्घा में आयोजित हुई समूह प्रदर्शनी को एक वर्ष पूरा हो रहा है । 13 से 19 जनवरी के बीच आयोजित हुई उक्त प्रदर्शनी ने दो कारणों से मेरा ध्यान आकर्षित किया था, और उसी ध्यानाकर्षण के चलते उक्त प्रदर्शनी की वर्षगाँठ पर मैं उन दो कारणों का विवेचन करने के लिए प्रेरित हुआ हूँ । उक्त प्रदर्शनी ने जिन दो कारणों से मेरा ध्यान आकर्षित किया था, उनमें पहला कारण तो प्रदर्शनी में प्रदर्शित पेंटिंग्स ही थीं । अपने समय और समय के अनुभवों का प्रतिनिधित्व करते विषयों को पेंटिंग्स में जिस अनुभूति व गहराई से चित्रित किया गया था, वह चित्रकारों के परिपक्व होने का संकेत कर रहा था । चित्रकारों के परिपक्व होने का संकेत ही महत्त्वपूर्ण नहीं था, उससे भी महत्त्वपूर्ण बात यह थी कि पेंटिंग्स में विषयों से लेकर रंग-संरचना तक में कल्पनाशीलता और प्रयोगधर्मिता की जो परिपक्वता नजर आ रही थी - उसे उनके युवा व किशोर रचनाकारों ने सूरत जैसे ऐसे शहर में प्राप्त किया था, जहाँ आधुनिक चित्रकला से कोई परिचय...

जब हम प्रकृति को देखते हैं तब क्या हम प्रकृति को देखते भी हैं ?

Image
पद्मश्री हकु शाह कला और अध्यात्म को पर्याय मानते हुए यकीन करते हैं कि कला दरअसल आध्यात्मिकता का उजागर होना है । अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया में प्रोफ़ेसर रहे हकु शाह ने बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी से कला की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है । हालाँकि वह मानते हैं कि रचना आत्मबोध है, और इसे तर्क के परास में महदूद नहीं किया जा सकता है । उन्होंने कहा है कि वह बहुत छुटपन से ही हरेक जगह व स्थिति में चित्र देखा करते थे, और संसार को वह इसी भांति देखते रहे हैं । 1934 में गुजरात में सूरत जिले के गाँव वालोड में जन्मे हकु शाह ने देश-विदेश की कई कला-परियोजनाओं की संकल्पना व रचना में केंद्रीय भूमिका निभाई है, जिसके चलते उन्हें देश-विदेश के महान कला-चिंतकों तथा विद्धानों के साथ काम करने का मौका मिला । दुनिया की प्रतिष्ठित कलादीर्घाओं में अपने चित्रों की एकल प्रदर्शनियाँ कर चुके हकु शाह को पीयूष दईया ने 'स्वधर्म में जीने - सांस लेने वाले एक आत्मशैलीकृत व प्रतिश्रुत आचरण-पुरुष' के रूप में पहचाना है, 'जिनकी विरल उपस्थिति का आलोक जीवन के सर्जनात्मक रास्ते को उजागर करता है...