Posts

Showing posts with the label Beirut Art Fair

बेरूत में पोर्ट पर अमोनियम नाइट्रेट के एक गोदाम में हुए धमाके ने सिर्फ बेरूत के ही नहीं, बल्कि मध्य-पूर्व देशों के भी कला जगत को भी भारी नुकसान पहुँचाया है

Image
लेबनान की राजधानी बेरूत में पोर्ट पर  अमोनियम नाइट्रेट के एक गोदाम में हुए  धमाके से जान-माल के भारी नुकसान के साथ  कला जगत को भी बड़ी चोट पहुँची है ।  बेरूत चूँकि मध्य-पूर्व देशों के कलाकारों तथा वहाँ की ऑर्ट गैलरीज के लिए भी  एक प्रमुख केंद्र है, इसलिए धमाके से हुआ नुकसान  सिर्फ बेरूत के कला जगत का ही नहीं,  बल्कि मध्य-पूर्व देशों के कला जगत का भी नुकसान है ।  बेरूत के कई म्यूजियम्स तथा ऑर्ट गैलरीज उक्त धमाके की चपेट में आई हैं,  और उनकी इमारतों के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण कलाकृतियों को नुकसान हुआ है ।  पोर्ट के नजदीक स्थित गैलरीज तो पूरी तरह तहस-नहस हो गई हैं ।  कुछेक गैलरीज के अधिकारी व कर्मचारी बुरी तरह घायल होने के कारण अस्पताल में हैं,  और इस वजह से उनके लिए यह देख पाना तक असंभव हुआ है कि  बचा क्या है और उसे कैसे सहेजा जा सकता है ।  बेरूत के सांस्कृतिक जीवन का पर्याय समझा जाने वाला  सुरसोक म्यूजियम,  जिसके नवीनीकरण पर अभी हाल ही में काफी रकम खर्च की गई थी,  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है ।  जान...