Posts

Showing posts with the label GargiChandola

इंडिया ऑर्ट फेयर में इटालियन दूतावास सांस्कृतिक केंद्र के बूथ पर कलाकारों के साथ बदतमीजी करते हुए बूथ की गतिविधियों को रोक देने और उसे बंद करवा देने की मनमानी कार्रवाई करके फेयर की डायरेक्टर जगदीप जगपाल ने वास्तव में अपने कला और कलाकार विरोधी रवैये को ही प्रदर्शित किया है

Image
इंडिया ऑर्ट फेयर के समापन से कुछ पहले इटालियन दूतावास सांस्कृतिक केंद्र के बूथ पर जो हुआ, वह इंडिया ऑर्ट फेयर के पदाधिकारियों तथा डायरेक्टर जगदीप जगपाल की साख को धूल में मिला देने के लिए काफी है ।  इस घटना ने दिखाया/बताया है कि कला को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाले आयोजकों के लिए न तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कोई मतलब है, और न उनकी सोच व उनके व्यवहार में कलाकारों के प्रति कोई सम्मान है । उल्लेखनीय है कि इटालियन दूतावास सांस्कृतिक केंद्र के बूथ पर पहले ही दिन से लाइव कार्यक्रम चल रहे थे,  जिनमें भारतीय महिलाओं के संघर्षों व उनकी जिजीविषा को सौंदर्य, प्रेम, स्नेह, करुणा जैसे रूपों में अभिव्यक्त करने वाली कविताएँ पढ़ीं जा रही थीं; और एक कम्युनिटी प्रोजेक्ट के तहत आम महिलाओं द्वारा बनाये गए चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा था ।  मैना मुखर्जी ने इस आयोजन को क्यूरेट किया था । बूथ पर कई बार बताया गया था कि यह आयोजन भारतीय महिलाओं से संबद्ध है, और इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय महिलाओं के लचीलेपन व दृढ़ता के साथ एकता व समन्वय प्रकट करन...