Posts

Showing posts with the label Ebrahim Alkazi

भारतीय रंगमंच को नई और आधुनिक पहचान देने वाले इब्राहिम अल्काज़ी की पेंटिग्स व ड्राइंग्स की प्रदर्शनी उनके एक और सृजनात्मक रूप से परिचित करवाने का काम करेगी

Image
ऑर्ट हैरिटेज गैलरी में 15 अक्टूबर की शाम को इब्राहिम अल्काज़ी की पेंटिंग्स व ड्राइंग्स की एक बड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन हो रहा है । इस प्रदर्शनी में 1940 के दशक के अंतिम वर्षों से लेकर 1970 के दशक के आरंभिक वर्षों के बीच बनाई गईं उनकी पेंटिंग्स व ड्राइंग्स प्रदर्शित होंगी ।  पद्मश्री (1966), पद्म भूषण (1991) व पद्म बिभूषण (2010) इब्राहिम अल्काज़ी को भारतीय रंगमंच को आधुनिक रूप व पहचान देने वाले गिने-चुने लोगों में देखा/पहचाना जाता है । दरअसल इसीलिए उनके चित्रों की होने वाली प्रदर्शनी एक रोमांच पैदा करती है कि रंगमंच के एक पुरोधा ने चित्रकला को कैसे बरता होगा ? यह सवाल इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि जिस समयावधि में बनाई गईं उनकी पेंटिंग्स व ड्राइंग्स प्रदर्शित हो रही हैं, उस समयावधि में इब्राहिम अल्काज़ी भारतीय रंगमंच को नई पहचान देने के खासे चुनौतीपूर्ण व मुश्किल काम में जुटे हुए थे । 18 अक्टूबर 1925 को पुणे में जन्मे इब्राहिम अल्काज़ी मुंबई के सेंट जेवियर कॉलिज में पढ़ने के दौरान सुल्तान 'बॉबी' पदमसी के थियेटर ग्रुप के स...