Posts

Showing posts with the label Latitude 28

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पैदा हुई समस्याओं और उनसे निपटने की कोशिशों ने गैलरीज प्रबंधकों व कला क्षेत्र के अन्य कारोबारियों को अच्छे नतीजे तो दिए हैं, लेकिन उससे कला बाजार की डायनामिक्स बदलने के संकेत भी मिल रहे हैं

Image
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बने हालात कला जगत को झटका देने वाले तथा उभरते कलाकारों के भविष्य को असुरक्षित करने व असमंजस में डालने वाले भले दिख रहे हों, लेकिन व्यावसायिक ऑर्ट गैलरीज तथा कला के अन्य कारोबारियों के लिए कोई बहुत बुरे साबित नहीं रहे हैं । ऑर्ट गैलरीज तथा कला संस्थाओं को झटके जरूर लगे हैं, और उन्हें अपने महत्त्वाकांक्षी व प्रमुख आयोजनों को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी बड़ी व्यावसायिक भारतीय ऑर्ट गैलरीज ने कलाकृतियों की ठीकठाक बिक्री की है । डीएजी गैलरी, जो पहले देहली ऑर्ट गैलरी के नाम से जानी/पहचानी जाती थी, द्वारा लॉकडाउन के दौरान 50 से अधिक कलाकृतियाँ बेचे जाने की सूचना है । लेटीट्यूड 28 गैलरी की प्रिंट्स की ऑनलाइन प्रदर्शनी में भी कई काम बिकने की चर्चा है । वर्चुअल स्पेस में अभी चल रही समूह प्रदर्शनी में एक्सपेरीमेंटर गैलरी के चार काम बिकने की जानकारी है । खास बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान बिकी पेंटिंग्स और प्रिंट्स के दाम भी ठीकठाक ही मिले हैं । इसी से, गैलरीज के प्रबंधकों ...

ऑर्ट गैलरीज के पुराने ढर्रे पर ही कायम रहने के कारण उनके द्वारा आयोजित 'देहली कंटेम्पररी ऑर्ट वीक' एक आम समूह प्रदर्शनी जैसा आयोजन बन कर ही रह गया, और अपने उद्देश्य को प्राप्त कर पाने में नितांत असफल रहा है

Image
'देहली कंटेम्पररी ऑर्ट वीक' शीर्षक से 27 से 30 अगस्त के बीच इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल ऑर्ट्स गैलरी में हुआ आयोजन आयोजक ऑर्ट गैलरीज के लिए ढाक के तीन पात ही साबित हुआ है । इस आयोजन को दिल्ली की सात बड़ी ऑर्ट गैलरीज की तरफ से ऑर्ट के नए खरीदारों को खोजने और उन्हें ऑर्ट का ग्राहक बनाने की कोशिश और तैयारी के रूप में देखा/पहचाना गया; लेकिन खुद आयोजक गैलरीज के लोगों का ही मानना और कहना है कि अपना लक्ष्य पाने में इस महत्त्वाकांक्षी आयोजन से कोई खास उत्साहजनक नतीजे नहीं मिले हैं । ऑर्ट वीक का उद्देश्य लोगों को ऑर्ट के प्रति शिक्षित और जागरूक बनाने/करने तथा युवा कलाकारों व उनके काम को प्रमोट करना बताया गया था । लेकिन इन मामलों में भी कुछ होता हुआ दिखा नहीं । कुछ होता हुआ दिखना तो दूर की बात, चार दिनों के इस आयोजन में कुछ किया जाता हुआ भी नहीं नजर आया । लगता है कि आयोजक गैलरीज के कर्ता-धर्ताओं ने यह मान लिया था कि आयोजन के नाम पर कुछ युवा कलाकारों के काम प्रदर्शित कर देने भर से 'लोग' ऑर्ट के प्रति शिक्षित व जागरूक भी हो जायेंगे, और युवा कलाकार और...