Posts

Showing posts with the label Amrita Shergil

कला बाजार में जोरदार सफलता पाने वाले जितिश कल्लट तथा उनके जैसे कामयाब कलाकारों की कलाप्रेमियों के बीच वैसी पहचान और प्रतिष्ठा आखिर नहीं बन पाई है, जैसी पहचान व प्रतिष्ठा उनके पूर्ववर्ती कलाकारों को मिली है

Image
कल जितिश कल्लट का जन्मदिन था !  46 वर्षीय जितिश एक कामयाब भारतीय समकालीन कलाकार हैं, जो पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलाज, स्कल्प्चर, इंस्टॉलेशन तथा मल्टीमीडिया में काम करते हैं । कम उम्र में ही जितिश ने एक कलाकार के रूप में सफलता की जो सीढ़ियाँ चढ़ी हैं, वह चकित करती हैं । जितिश को युवा भारतीय कलाकारों के उस 'क्लब' के सदस्य के रूप में देखा/पहचाना जाता है, जो अपेक्षाकृत कम उम्र में ही कला बाजार के चहेते बन गए और जिस क्लब में सुबोध गुप्ता, अतुल डोडिया, टीवी संतोष, रकीब शॉ आदि हैं - और जिनके लिए देश/विदेश की ऑर्ट गैलरीज दिन/रात एक किए रहती हैं, और जिसकी बदौलत इनकी कलाकृतियों को मकबूल फिदा हुसेन, सैयद हैदर रज़ा, फ्रांसिस सूज़ा, रामकुमार आदि की कलाकृतियों से ऊँची कीमत मिलती है । भारत में नई दिल्ली की नेचर मोर्ते तथा मुंबई की चमौल्ड प्रेस्कॉट रोड गैलरी; फ्रांस व बेल्जियम में गैलरी डेनियल टेम्प्लोन तथा बर्लिन में अर्न्ड गैलरी जितिश के काम की मार्केटिंग करती हैं । मुंबई में रहने और काम करने वाले जितिश इंडिया फाउंडेशन फॉर द ऑर्ट्स के ट्रस्टी हैं । 2014 में आयोजित हुए क...

अमृता शेरगिल की खोई डायरी के कुछ पन्ने

Image
सिर्फ अट्ठाईस वर्ष ज़िन्दा रहीं अमृता शेरगिल (30 जनवरी 1913 - 5 दिसंबर 1941) ने आयु के सोलहवें वर्ष में कला विद्यालय में प्रवेश लिया था । पेरिस के प्रतिष्ठित कलाविद्यालय 'इकोल ब्यो ऑर्ट' में शिक्षा पाने के बावजूद उन्हें जल्दी ही यह समझ में आ गया कि सच्ची शिक्षा किसी विद्यालय में नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के बीच रह कर ही मिलेगी । इस समझ के भरोसे उन्होंने जो रचा, उसके कारण ही उन्होंने चित्रकला - खासकर आधुनिक भारतीय चित्रकला के इतिहास में अपना विशेष स्थान बनाया । अमृता शेरगिल की अंग्रेजी में लिखी डायरी के कई अंश अनुदित होकर मराठी में प्रकाशित हुए थे, जिनका 'कला-भारती' के लिए हिंदी रूपांतर दीप्ति गावंडे ने किया है । उसी में से कुछ प्रमुख अंश यहाँ साभार : 23 मई 1927, शिमला : आज इर्विन अंकल हंगरी गए हैं । हंगेरियन सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया है । उनके पौर्वात्य ज्ञान तथा अध्ययन को ध्यान में रखते हुए उनके नाम से बुडापेस्ट में एक विद्यापीठ स्थापित कर रहे हैं । यह गौरव की ही बात है । जाते समय उन्होंने मुझे बाँहों में लिया और बोले, 'चि...