Posts

Showing posts with the label Vivan Sundaram

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी, अंतर्राष्ट्रीय कला मेला और इंडिया ऑर्ट फेयर जैसे बड़े आयोजन अपनी प्रस्तुति में निराश/हताश करते हैं और बेगाना-सा महसूस कराते हैं

Image
पहले 59वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और फिर अंतर्राष्ट्रीय कला मेले और उसके बीच ही आयोजित हुए इंडिया ऑर्ट फेयर के आयोजन के रूप में दिल्ली में कला को लेकर पिछले दिनों काफी धूम रही - इस धूम के बावजूद युवा कलाकारों ने लेकिन अपने आपको ठगा हुआ ही महसूस किया । दरअसल कला का कोई भी आयोजन आधुनिक और समकालीन कला को विकसित व समृद्ध करने का और युवा कलाकारों को उस विकास व समृद्धता में सहभागी बनने का अवसर तो प्रदान करता ही है, साथ ही साथ युवा कलाकारों को आत्म-निरीक्षण करने का मौका भी उपलब्ध कराता है जिसमें वह इस बात का आकलन कर सकें कि अपनी रचना यात्रा में उन्होंने कितना विकास किया है और अपनी कला-चेतना को कितना विकसित व विस्तृत किया है । इस आधार पर देखें तो न तो राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी व अन्तर्राष्ट्रीय कला मेला और न ही इंडिया ऑर्ट फेयर युवा कलाकारों को ऐसा कोई मौका दे सका है । राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में जिस तरह का काम चयनित व पुरस्कृत हुआ है, उसकी कला-जगत में तीखी आलोचना हुई है और साफ तौर पर रेखांकित किया गया है कि 59वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी किसी भी तरह से देश की समकालीन कला का प...

विवान सुंदरम को समकालीन भारतीय कला की हत्या का जिम्मेदार ठहरा कर जॉनी एमएल समकालीन भारतीय कला के दूसरे प्रमुख कलाकारों को भी अपमानित करने का काम नहीं कर रहे हैं क्या ?

Image
कला समीक्षक जॉनी एमएल के लिखे हुए को मैं उत्सुकता और दिलचस्पी से पढ़ता रहा हूँ, और उनके लिखे हुए के प्रति मेरे मन में बहुत भरोसा और सम्मान रहा है । किंतु उन्होंने अपने एक नए लेख में जिस तरह से विवान सुंदरम को समकालीन भारतीय कला की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उसे देख/पढ़ कर मैं हैरान और क्षुब्ध हूँ । विवान समकालीन भारतीय कला में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं और अपनी कला के जरिए उन्होंने समकालीन राजनीतिक समय की जटिलताओं से जिस तरह से मुठभेड़ की है - उसके कारण उनकी कला यात्रा बहुत ही खास महत्त्व की हो जाती है । विवान आलोचना से परे नहीं हैं; उनके काम की और उनकी सक्रियताओं की आलोचना हो सकती है, खूब हुई भी है - लेकिन उन्हें भारतीय कला का हत्यारा कहना, मैं समझता हूँ कि उनके साथ ज्यादती तो है ही, बेबजह की सनसनी फैलाना भी है, जिसका तथ्यों/तर्कों से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है । जॉनी एमएल ने विवान सुंदरम को निशाना बनाते हुए तर्क भी बड़े बचकाने से दिए हैं ! उनके जैसे व्यक्ति से इस तरह की बचकानी बातों की उम्मीद नहीं की जा सकती है । अब दिल्ली और मुंबई क...