Posts

Showing posts with the label Lalit Kala Akademi

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी, अंतर्राष्ट्रीय कला मेला और इंडिया ऑर्ट फेयर जैसे बड़े आयोजन अपनी प्रस्तुति में निराश/हताश करते हैं और बेगाना-सा महसूस कराते हैं

Image
पहले 59वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और फिर अंतर्राष्ट्रीय कला मेले और उसके बीच ही आयोजित हुए इंडिया ऑर्ट फेयर के आयोजन के रूप में दिल्ली में कला को लेकर पिछले दिनों काफी धूम रही - इस धूम के बावजूद युवा कलाकारों ने लेकिन अपने आपको ठगा हुआ ही महसूस किया । दरअसल कला का कोई भी आयोजन आधुनिक और समकालीन कला को विकसित व समृद्ध करने का और युवा कलाकारों को उस विकास व समृद्धता में सहभागी बनने का अवसर तो प्रदान करता ही है, साथ ही साथ युवा कलाकारों को आत्म-निरीक्षण करने का मौका भी उपलब्ध कराता है जिसमें वह इस बात का आकलन कर सकें कि अपनी रचना यात्रा में उन्होंने कितना विकास किया है और अपनी कला-चेतना को कितना विकसित व विस्तृत किया है । इस आधार पर देखें तो न तो राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी व अन्तर्राष्ट्रीय कला मेला और न ही इंडिया ऑर्ट फेयर युवा कलाकारों को ऐसा कोई मौका दे सका है । राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में जिस तरह का काम चयनित व पुरस्कृत हुआ है, उसकी कला-जगत में तीखी आलोचना हुई है और साफ तौर पर रेखांकित किया गया है कि 59वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी किसी भी तरह से देश की समकालीन कला का प...

गढ़ी में 'संडे ऑर्ट हाट' उर्फ ठेले पर कला

Image
ललित कला अकादमी के गढ़ी रीजनल सेंटर में पिछले कुछ रविवारों से 'संडे ऑर्ट हाट' देखने को मिल रहा है, जहाँ चित्रकार/कलाकार अपनी अपनी पेंटिंग्स और या स्कल्प्चर को पटरी बाजार की दुकानों की तरह सजाते हैं, और उनके बिकने का इंतजार करते रहते हैं । बीच बीच में ऊबते हुए एक दूसरे की 'दुकान' पर बैठ कर गप्पें करते हैं और शाम ढलते अपनी अपनी दुकान समेट कर घर लौट जाते हैं । यह नजारा देख कर मुझे गढ़ी के पूर्व निदेशक नरेंद्र दीक्षित की याद हो आई । नरेंद्र दीक्षित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से रिटायर होने के बाद करीब तीन वर्ष गढ़ी के निदेशक रहे थे । प्रख्यात ब्रिटिश पेंटर और प्रिंटमेकर स्टेनले विलियम हेतर से 'ग्रावुरे' जैसी प्रिंटिंग तकनीक सीखने और पेरिस स्थित 'अटेलिएर 17' में साठ के दशक के अंत में तब के प्रमुख चित्रकारों के साथ काम कर चुके नरेंद्र दीक्षित ने अपने चित्रों की दिल्ली, पेरिस व कोपेनहेगेन में दस एकल प्रदर्शनियाँ की थीं, तथा देश-विदेश में आयोजित हुईं 22 समूह प्रदर्शनियों में उनके चित्र प्रदर्शित हुए हैं । बात अप्रैल 2000 में दिल्ली के...