Posts

Showing posts with the label Group 1890

शुरू में जब स्वामीनाथन के चित्रों को यह कहते हुए समूह प्रदर्शनी में शामिल करने से इंकार कर दिया गया था कि 'स्वामीनाथन चित्रकार नहीं है, वह तो पत्रकार है'

Image
समकालीन भारतीय कला में जगदीश स्वामीनाथन का आज बड़ा नाम है, लेकिन उनकी कलायात्रा के शुरुआती दिनों का वह प्रसंग खासा दिलचस्प है - जब दिल्ली में आयोजित हो रही एक समूह प्रदर्शनी में उनका काम शामिल करने से इंकार कर दिया गया था, और इंकार करने का फैसला भी जिन लोगों ने किया था, वह उनके अच्छे परिचित और मित्र थे । विनोद भारद्वाज ने परमजीत सिंह पर लिखी अपनी किताब में सूरज घई के हवाले से इस घटना का विस्तृत विवरण दिया है । इस विवरण के अनुसार, 'सेवेन पेंटर्स' नाम से बने एक ग्रुप ने 1961 में दिल्ली में एक नए कला-आंदोलन की शुरुआत की, जिसे 'अननोन' नाम दिया गया था । उक्त ग्रुप में परमजीत सिंह, आरके धवन, वेद नायर, विद्यासागर कौशिक, अमल पाल, सूरज घई और आरके भटनागर सदस्य थे । इस ग्रुप ने दिसंबर 1958 में आईफैक्स में समूह प्रदर्शनी की थी, जिसे खासी प्रशंसा मिली थी । इसके बाद इस ग्रुप में दो और लोग जुड़े - एरिक बोवेन और नरेंद्र दीक्षित । रफी मार्ग पर स्थित आईईएनएस बिल्डिंग में इन नौ कलाकारों के काम की प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा व संस्कृति मंत्र...