Posts

Showing posts with the label CONTEMPORARY ART

कला की कोई औपचारिक शिक्षा प्राप्त न कर पाने की कमी को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने लिये एक अवसर में बदल दिया और रंग व रेखाओं की अभिव्यक्ति में उन्होंने नये और आवेगपूर्ण प्रयोग किए

Image
रवीन्द्रनाथ टैगोर यदि आज जीवित होते तो अपना 159वाँ जन्मदिन मना रहे होते । 7 मई 1861 को जन्मे रवीन्द्रनाथ ने अस्सी वर्ष की उम्र पाई थी । 7 अगस्त 1941 को अंतिम साँस लेने से पहले एक हजार से ज्यादा कविताओं, दो हजार से ज्यादा गीतों, करीब दो दर्जन नाटकों, आठ उपन्यासों, कहानियों के आठ से ज्यादा संकलनों, राजनीतिक-सामाजिक-धार्मिक-साहित्यिक विषयों पर लिखे तमाम लेखों की रचना करने वाले रवीन्द्रनाथ टैगोर को जानने वाले लोगों में बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि उन्होंने करीब 2500 पेंटिंग्स व स्केचेज भी बनाए हैं, जिनमें से 1500 से कुछ ज्यादा शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविधालय के संग्रहालय में देखे जा सकते हैं । वर्ष 1913 में 52 वर्ष की उम्र में साहित्य के लिये नोबेल पुरुस्कार प्राप्त करने वाले रवीन्द्रनाथ के चित्रों की पहली प्रदर्शनी वर्ष 1930 में जब हुई थी, तब वह 69 वर्ष के थे । दिलचस्प संयोग है कि 90 वर्ष पहले पेरिस में हुई रवीन्द्रनाथ के चित्रों की यह पहली प्रदर्शनी इन्हीं दिनों हुई थी । 5 मई से 19 मई 1930 के बीच हुई प्रदर्शनी की इतनी जोरदार चर्चा हुई कि इसके तुरंत बाद यह प्रदर्शनी कई यू...

कला-संसार में आमतौर पर जिन बातों/स्थितियों को सफलता के पैमानों के रूप में देखा/पहचाना जाता है, उन्हें पाने/अपनाने के बावजूद अधिकतर कलाकार अपनी कला के साथ गायब क्यों हो जाते हैं ?

Image
करीब पंद्रह वर्षों तक एक चित्रकार के रूप में कला-संसार में 'धूम' मचाये रखने के बाद उसने कला-संसार से नाता पूरी तरह तोड़ लिया है ।  पिछले चार/पाँच वर्षों से उसने ब्रश और या पेंसिल को हाथ तक नहीं लगाया है ।अपनी पेंटिंग्स तथा स्केचेज को उसने पैक करके स्टोर में रख दिया है, और उन्हें खोल कर देखना तो दूर, अब वह उनकी तरफ देखता भी नहीं है । कला-संसार ने उसे बुरी तरह निराश किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब वह कला पर किसी तरह की कोई बात करने के लिए भी तैयार नहीं होता है और न किसी तरह की कोई जिज्ञासा रखता है ।  हालाँकि अपने जीवन में वह बहुत खुश है और तमाम गतिविधियों में खासी दिलचस्पी के साथ शामिल होता है । मजे की बात यह है कि कला-संसार में जब तक वह सक्रिय था, दूसरे कलाकार उससे ईर्ष्या ही करते थे - क्योंकि उसका जोरदार जलवा था ।  अपनी नई पेंटिंग और या अपने किसी स्केच की तस्वीर वह अपने किसी सोशल अकाउंट पर डालता था, तो उसे ढेरों लाइक्स मिलते थे, कमेंट्स के रूप में उसे खूब वाहवाही मिलती थी । अपनी पेंटिंग्स की उसने सात एकल प्रदर्शनियाँ की थीं । शुरू की दो/तीन प्रदर्शनि...

बसंत भार्गव की ड्राइंग्स उनकी कलात्मक अनुभूति में नया आयाम जोड़ने के साथ-साथ हमें अभिभूत, आलोड़ित और रोमांचित भी करती हैं

Image
बसंत भार्गव की 'लाइंस ऑफ अ सिटी' शीर्षक से जिन ड्राइंग्स की प्रदर्शनी 8 जून को भोपाल की आलियंस फ्रांसिस कला दीर्घा में उद्घाटित हो रही है, उनके 'बनने' की प्रेरणा के स्रोत तीन वर्ष पहले उज्जैन में संपन्न हुए सिंहस्थ कुंभ में छिपे मिलेंगे ।  यूँ तो हर रचना अकस्मात और या अप्रत्याशित रूप से हुए अनुभवों को व्यवस्थित रूप देने का 'नतीजा' ही होती है; लेकिन व्यवस्थित रूप देने की प्रक्रिया चूँकि अनिश्चित ही होती है, इसलिए उसके उदगम स्थल का प्रायः कोई महत्त्व नहीं होता है । बसंत भार्गव किंतु खुद अपनी ड्राइंग्स के उदगम स्थल के रूप में उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ को रेखांकित करते हैं, इसलिए मामला दिलचस्प हो जाता है ।  बसंत बताते हैं कि कला के एक साधक होने के नाते वह ड्राइंग करते तो थे, लेकिन ड्राइंग को उन्होंने कभी प्रोफेशनल रूप में करने/अपनाने में रुचि नहीं ली और कई साथियों को ड्राइंग करता देखने और उनके काम से चमत्कृत होते रहने के बावजूद वह प्रोफेशनल रूप में ड्राइंग करने को लेकर कभी प्रेरित नहीं हो सके ।  वर्ष 2016 में उज्जैन में ...

निर्मल वर्मा की कुछ बातें

Image
'एक कलाकृति का जादू और मर्म और रहस्य  उसकी नितांत निजी, विशिष्ट बुनावट में रहता है ।'   'कलाकृति की सार्थकता इसी में है कि  वह हमारी अंतर्दृष्टि को अधिक व्यापक और संवेदनशील बना सके ।  उस व्यापक दृष्टि के सहारे हम अपना जीवन-दर्शन  खुद खोज सकें ।'    'पेंटिंग में रंग अपने में कोई महत्त्व नहीं रखता,  जब तक वह अपनी उचित जगह,  सही 'स्पेस' से नहीं बोलता ।'     'आज यदि रचनाएँ हमें संपूर्णता या कृतज्ञता का  बोध नहीं करा पातीं  तो इसलिए कि कला ने अपनी स्वतंत्रता की  गरिमामय प्रतिज्ञा भूलकर  अपने को समय के फार्मूलों, मन्त्रों और फैशनों में बाँध लिया है ।'     'जिसे आप 'क्रियेटिविटी' कहते हैं  वह इस बात में निहित होती है कि जो चीज दिखाई देती है  उसका सत्व उस चीज के भीतर छुपा है  और हमारी 'क्रियेटिविटी' इससे उद्धेलित होती है कि  इस छिपे हुए सत्य को बाहर के यथार्थ में रूपांतरित करे ।   इसीलिए एक कवि शब्दों को लेता है और उन्हें...

नज़र ऑर्ट गैलरी बंद हुई !

Image
एक आयोजन के सिलसिले में बडोदरा की प्रमुख ऑर्ट गैलरी  नज़र  से संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि  अभी हाल ही में उसे बंद कर दिया गया है;   बताया गया कि हम यदि कुछ दिन पहले संपर्क करते तो गैलरी कुछ दिन और खुली रह जाती ।  यह जानकार गहरा धक्का लगा ।  यूँ तो कई ऑर्ट गैलरीज को बंद होते हुए देखा है,  लेकिन बडोदरा की नज़र ऑर्ट गैलरी के बंद होने की सूचना ने बड़ा नुकसान होने जैसा अहसास कराया ।  बडोदरा में हालाँकि बहुत से ऑर्ट सेंटर हैं,  जहाँ स्थानीय कला गतिविधियों के साथ-साथ देश-विदेश की समकालीन  कला  और उसके रुझानों से परिचित होने का मौका मिल जाता है -  लेकिन नज़र ऑर्ट गैलरी आसान पहुँच और व्यापक सक्रियता के कारण  बाहर से बडोदरा जाने/पहुँचने वाले  मेरे जैसे लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र थी ।   देश के आधुनिक मूर्तिशिल्पियों में एक अलग स्थान रखने वाले  नागजी पटेल ने इसकी स्थापना की थी ।  बडोदरा के ही एक गाँव में जन्मे और बडोदरा के  एमएस विश्वविद्यालय से मूर्तिशिल्प की डि...

कोलकाता में अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी करने जा रहे गणेश हलोई का कहना है कि 'पेंटिंग भी वास्तव में बोध की एक प्रक्रिया है'

Image
कोलकाता की 'आकार प्रकार' गैलरी में 15 जनवरी की शाम वरिष्ठ चित्रकार गणेश हलोई के हाल ही में बनाए चित्रों की 'पोएटिक्स ऑफ एब्सट्रेक्शन' शीर्षक प्रदर्शनी उद्घाटित हो रही है, जिसे जेसल ठक्कर क्यूरेट कर रही हैं । गणेश हलोई की पेंटिंग्स पिछले दिनों ही बर्लिन बिएनाले तथा एथेंस व कासेल में आयोजित डोक्युमेंटा 14 जैसे समकालीन कला के विख्यात और प्रतिष्ठित आयोजनों में प्रदर्शित हुईं हैं । गणेश हलोई ने अपने चित्रों में एब्सट्रेक्शन को एक नई ही ऊँचाई दी है । जेसल ठक्कर के साथ बातचीत में उन्होंने बहुत ही स्पष्टता के साथ अपने विचार व्यक्त किये हैं । अंग्रेजी में हुई उसी बातचीत का अशोक पाण्डे द्वारा किए गए अनुवाद से गणेश हलोई की कही बात का किंचित संपादित अंश यहाँ प्रस्तुत है :     'एब्सट्रेक्शन रंगों का अर्थहीन टुकड़ा भर नहीं होता ।    एब्सट्रेक्शन विचार, सघन अनुभूति और मजबूत कल्पनाशक्ति से  आता है । वास्तव में कल्पना ही अंतिम सत्य है ।  यह अकल्पनीय रूप से आश्चर्यजनक काम कर सकती है ।  मैं अपने आप को खुशकिस्मत मानता हूँ कि  म...

अखिलेश का कहना है कि 'कोई एक स्ट्रोक, कोई एक रंग का परस्पर संबंध, कोई एक रूप, कोई एक आकार अनायास ही मुझे मिल जाता है, और मैं ठगा-सा रह जाता हूँ; यही क्षणांश मेरे चित्रों में मुझको संभाले खड़ा है'

Image
दिल्ली की आकृति ऑर्ट गैलरी में पाँच जनवरी से अखिलेश के काम की एकल प्रदर्शनी शुरू हो रही है जिसमें उनकी पेंटिंग्स व ड्राइंग्स के साथ-साथ उनके मूर्तिशिल्प भी देखे जा सकेंगे । इंदौर में 1956 में जन्में अखिलेश की कला मध्यप्रदेश की लोक व आदिवासी परंपरा से प्रभावित रही है, हालाँकि एक चित्रकार के तौर पर वह हमेशा ही आधुनिक कला के प्रति जिज्ञासु और उत्साही रहे हैं । वरिष्ठ चित्रकार सैयद हैदर रज़ा ने उन्हें उन बहुत थोड़े से चित्रकारों में पहचाना, जो महत्त्वपूर्ण काम कर रहे हैं । रज़ा के अनुसार, अखिलेश के चित्रों में चित्रात्मक तर्क है और वह अपने निजी व्याकरण का अनुसरण कर रहे हैं, जो किसी भी चित्रकार के लिए महत्त्वपूर्ण बात है । देश-विदेश की कई कलादीर्घाओं में अपने चित्रों को प्रदर्शित कर चुके अखिलेश दिल्ली में करीब 17 वर्ष बाद अपने काम की एकल प्रदर्शनी कर रहे हैं । इससे पहले 1999 में ऑर्ट इंड्स में 'नॉट ऑनली पेपर्स' शीर्षक से उनके चित्रों की प्रदर्शनी हुई थी । अपनी रचना प्रक्रिया को लेकर अखिलेश ने एक आलेख लिखा है, जो यहाँ प्रस्तुत है : 'चित्र की रचना मेरे लिए संसार मे...

आर्नल्ड हाउजर का कहना है कि 'प्रत्येक कृति और कृति का प्रत्येक अंग मौलिकता और रूढ़ि, नवीनता और परंपरा के बीच टकराव के परिणामस्वरूप आकार ग्रहण करता है'

Image
विख्यात हंगेरियन कला इतिहासकार आर्नल्ड हाउजर  ने सामाजिक ताने-बाने के कला पर पड़ने वाले प्रभावों का न सिर्फ गंभीर विवेचन ही किया है, बल्कि कला को समझने व व्याख्यायित करने के लिए उसे जरूरी अवयव  के रूप में भी देखा/पहचाना है । 'द सोशल हिस्ट्री ऑफ ऑर्ट एंड लिटरेचर' शीर्षक उनकी किताब कला को इतिहास, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र के नजरिए से पहचानने/परखने के जो तर्क देती है - उसने कला संबंधी चिंतनधारा को ही  बदल देने का काम किया है । इसके बाद आईं उनकी  'द फिलॉसिफी ऑफ ऑर्ट हिस्ट्री' तथा  'द सोशियोलॉजी ऑफ ऑर्ट' शीर्षक किताबों ने तो  कला के रचनात्मक व समाजशास्त्रीय प्रश्नों को लेकर  छिड़ी बहस में उत्तेजक हस्तक्षेप किया ।  उनकी और भी कई किताबें हैं ।  उनके समस्त लेखन में उन स्रोतों की ओर भी संकेत मिलते हैं  जहाँ से सार्थक रचनात्मकता की एक नई पहचान को  उभरने का अवसर मिलता है - दरअसल इसी कारण से  उनके लेखन को रचना और आलोचना, दोनों के मामले में  महत्ता मिली । 'द सोशल हिस्ट्री ऑफ ऑर्ट एंड लिटरेचर' के  एक प्...