इंडिया ऑर्ट फेयर में इटालियन दूतावास सांस्कृतिक केंद्र के बूथ पर कलाकारों के साथ बदतमीजी करते हुए बूथ की गतिविधियों को रोक देने और उसे बंद करवा देने की मनमानी कार्रवाई करके फेयर की डायरेक्टर जगदीप जगपाल ने वास्तव में अपने कला और कलाकार विरोधी रवैये को ही प्रदर्शित किया है
इंडिया ऑर्ट फेयर के समापन से कुछ पहले इटालियन दूतावास सांस्कृतिक केंद्र के बूथ पर जो हुआ, वह इंडिया ऑर्ट फेयर के पदाधिकारियों तथा डायरेक्टर जगदीप जगपाल की साख को धूल में मिला देने के लिए काफी है । इस घटना ने दिखाया/बताया है कि कला को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाले आयोजकों के लिए न तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कोई मतलब है, और न उनकी सोच व उनके व्यवहार में कलाकारों के प्रति कोई सम्मान है । उल्लेखनीय है कि इटालियन दूतावास सांस्कृतिक केंद्र के बूथ पर पहले ही दिन से लाइव कार्यक्रम चल रहे थे, जिनमें भारतीय महिलाओं के संघर्षों व उनकी जिजीविषा को सौंदर्य, प्रेम, स्नेह, करुणा जैसे रूपों में अभिव्यक्त करने वाली कविताएँ पढ़ीं जा रही थीं; और एक कम्युनिटी प्रोजेक्ट के तहत आम महिलाओं द्वारा बनाये गए चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा था । मैना मुखर्जी ने इस आयोजन को क्यूरेट किया था । बूथ पर कई बार बताया गया था कि यह आयोजन भारतीय महिलाओं से संबद्ध है, और इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय महिलाओं के लचीलेपन व दृढ़ता के साथ एकता व समन्वय प्रकट करन...