'सेरेण्डिपिटी ऑर्ट फेस्टिबल 2018' का क्यूरेटर बनने और फिर यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आने के कारण हाई प्रोफाइल ऑर्टिस्ट सुबोध गुप्ता खासी फजीहत के शिकार हो रहे हैं
कल से गोवा में शुरू हो रहे 'सेरेण्डिपिटी ऑर्ट फेस्टिबल 2018' के क्यूरेशन की जिम्मेदारी संभालने के चलते हाई प्रोफाइल ऑर्टिस्ट सुबोध गुप्ता जैसे खासी मुसीबत में फँस गए हैं । पहले तो उन पर क्यूरेटर की जिम्मेदारी संभालने के कारण दोहरे मापदंड लगाने का आरोप लगा, और अब वह मीटू हैशटैग के तहत यौन छेड़छाड़ के आरोपों के घेरे में आ गए हैं । उल्लेखनीय है कि सुबोध गुप्ता कलाकारों के क्यूरेटर की भूमिका निभाने का विरोध करते रहे हैं । दरअसल बोस कृष्णामचारी, जितिश कल्लट, सुदर्शन शेट्टी, अनिता दुबे जैसे प्रमुख कलाकारों के क्यूरेटर की भी जिम्मेदारी निभाने के कारण कला जगत में बहस चली कि एक कलाकार को क्या क्यूरेटर की भूमिका निभाना चाहिए ? अधिकतर कलाकारों का मानना/कहना रहा कि किसी भी कला आयोजन के क्यूरेशन के लिए जिस तरह की विविधतापूर्ण खूबियों की जरूरत होती है, वह कलाकारों में प्रायः नहीं होती है; और एक कलाकार के लिए क्यूरेशन जैसे काम के साथ न्याय करने को लेकर संदेह रहता है - इसलिए कलाकारों को क्यूरेशन के पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए । सुबोध गुप्ता भी कलाकारों के क्यूरेशन से दूर रहने के पक्ष में वि...