Posts

Showing posts with the label MoMA

कला बाजार में बड़ी पूँजी के बल पर ऑर्ट फेयर्स ने ऑर्ट गैलरीज को क्या ठीक उसी तरह से समर्पण करने के लिए मजबूर नहीं कर दिया है, जैसे कि ऑर्ट गैलरीज ने कलाकारों को कर दिया था ?

Image
कला जगत और कला बाजार में पूँजी के बढ़ते प्रवाह ने पहले कलाकारों को गैलरीज के सामने समर्पण करने के लिए मजबूर बनाया और अब गैलरीज को कला मेलों के सामने निरीह बना दिया है ।   इसके बिलकुल नए उदाहरण हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए इंडिया ऑर्ट फेयर और आज मनीला में उद्घाटित हुए ऑर्ट फेयर फिलीपींस से जुड़े प्रसंग में देखने को मिले । इंडिया ऑर्ट फेयर में इटालियन दूतावास साँस्कृतिक केंद्र के बूथ पर फेयर के स्टॉफ ने कलाकारों के साथ बदतमीजी करते हुए बूथ की गतिविधियों को रोक दिया तथा उसे बंद करवा दिया, लेकिन फेयर में भाग लेने वाली गैलरीज ने फेयर के आयोजकों के इस कला व कलाकार विरोधी रवैये पर चूँ तक नहीं की और बदतमीजी का शिकार होने वाले कलाकार अलग-थलग पड़ गए । फिलीपींस की राजधानी मनीला में तो और भी 'गजब' हुआ ।   ऑर्ट फेयर फिलीपींस के आयोजकों की हरकतों से निराश/परेशान हो कर मनीला की दस बड़ी ऑर्ट गैलरीज ने ऑर्ट फेयर फिलीपींस के इस वर्ष के आयोजन का बहिष्कार करने की घोषणा की तथा 'एएलटी फिलीपींस' नाम से पिछले सप्ताह एक अलग तीन दिवसीय कला मेला...