Posts

Showing posts with the label India Art Fair 2020

अंतर्राष्ट्रीय कला जगत व बाजार में खासी पहचान व धाक रखने वाले एमसीएच ग्रुप के इंडिया ऑर्ट फेयर से नाता तोड़ लेने के चलते बड़ी विदेशी गैलरीज तथा विदेशी मीडिया इंडिया ऑर्ट फेयर के इस बार के आयोजन से दूरी बनाती दिख रही हैं

Image
इंडिया ऑर्ट फेयर के 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दिल्ली में होने जा रहे 12वें संस्करण को लेकर विदेशी मीडिया, खासकर कला और कला बाजार से संबद्ध मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे उदासीन रवैये के चलते इस बार वैसी गहमागहमी नहीं दिखाई दे रही है, जैसी पिछले संस्करणों को लेकर दिखती रही है ।  इसे इंडिया ऑर्ट फेयर की आयोजक कंपनी सेवेंथ प्लान नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी इक्विटी हिस्सेदारी रखने वाले एमसीएच ग्रुप के अलग हो जाने के प्रतिकूल प्रभाव के रूप में देखा/पहचाना जा रहा है । स्विट्ज़रलैंड के एमसीएच ग्रुप की अंतर्राष्ट्रीय कला जगत व बाजार में खासी धाक है, और इसके फैसले तथा इसके 'इशारे' कला जगत व बाजार को तरह तरह से प्रभावित करते हैं । दरअसल प्रख्यात तथा दुनिया के बड़े कला मेलों में गिने जाने वाले 'ऑर्ट बेजल' के आयोजन से जुड़े होने के कारण एमसीएच ग्रुप को यह हैसियत प्राप्त है ।  इसीलिए एमसीएच ग्रुप ने जब करीब तीन वर्ष पहले इंडिया ऑर्ट फेयर में करीब 65 प्रतिशत की बड़ी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी थी, तब अचानक से विश्व कला बाजार में इंडिया ऑर्ट फेयर की 'हैसियत' बढ़...