Posts

Showing posts with the label Satyagrah

महात्मा गाँधी ने कला को संवेदनात्मक सत्याग्रह कहा है

Image
गाँधी के विचारों और आदर्शों ने राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक पहलुओं को ही प्रभावित नहीं किया है - बल्कि कला सृजन को भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से आकर्षित किया है । गाँधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और भाईचारे पर आधारित रहा है; इसलिए कला को लेकर भी उनके विचार सादगी, सरलता, जीवन्तता और जनमानस से सहज जुड़ने की प्रक्रिया के अनुकूल रहे हैं । उनका सहज विश्वास था कि 'जो व्यक्ति आकाश के सौंदर्य से स्पन्दित नहीं होता है उसमें किसी भी वस्तु से स्पंदित होने की क्षमता नहीं होती है ।' कला के प्रति उनके लगाव और सम्मान के सबसे बड़े उदाहरण के रूप में उस समय के प्रमुख और प्रसिद्ध कलाकार नन्दलाल बसु के साथ उनके संबंध और उनके विश्वास को देखा जा सकता है । 1936 में महाराष्ट्र के फैजपुर तथा 1938 में गुजरात के हरिपुरा में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में साज-सज्जा तथा प्रदर्शनी की सारी जिम्मेदारी नन्दलाल बसु पर छोड़ते हुए उन्होंने कहा था 'वे सृजनशील कलाकार हैं, जो मैं नहीं हूँ । ईश्वर ने मुझे कला की भावना तो दी है पर उसे मूर्त रूप देने की प्रतिभा प्रदान नहीं की है । नन्दलाल बसु को ईश्वर...