गुलाम मोहम्मद शेख की दो कविताएँ
सुरेंद्रनगर, गुजरात में 1937 में जन्में गुलाम मोहम्मद शेख देश-दुनिया में मूलरूप से एक चित्रकार के रूप में जाने/पहचाने जाते हैं । चित्रकार के रूप में उनकी जो ख्याति है और उन्होंने जो काम किया है, उसके कारण ही उन्हें अन्य कई पुरुस्कारों व सम्मानों के साथ साथ पद्मश्री और पद्मभूषण की उपाधियाँ भी मिली है । 1983 में पद्मश्री और 2014 में पद्मभूषण की उपाधि पाने वाले गुलाम मोहम्मद शेख देश-दुनिया में भले ही एक चित्रकार के रूप में जाने जाते हों, लेकिन गुजराती साहित्य में एक लेखक और एक कवि के रूप में भी उनकी खासी प्रतिष्ठा है । चित्र-रचना के साथ-साथ कविता-लेखन में समान अधिकार रखने वाले गुलाम मोहम्मद शेख की यहाँ प्रस्तुत मूल गुजराती में लिखीं कविताओं का हिंदी अनुवाद ज्योत्स्ना मिलन ने किया है । कविताओं के साथ प्रकाशित चित्र गुलाम मोहम्मद शेख की पेंटिंग्स के हैं | ।। दिल्ली ।। टूटे टिक्कड़ जैसे किले पर कच्ची मूली के स्वाद की सी धूप तुगलकाबाद के खंडहरों में घास और पत्थरों का संवनन परछाइयों में कमान, कमान में परछाइयाँ; खिड़की मस्जिद आँखों को बेधकर सुई की मान...