Posts

Showing posts with the label HINDI KAVITA

'चाँद-रात' में रमा भारती अपनी कविताओं की तराश जिस तरह से करती हैं, उससे लगता है कि वह सिर्फ कवि ही नहीं हैं - असाधारण शिल्पी भी हैं

Image
'चनाब' और 'चिनार' के बाद 'चाँद-रात' शीर्षक से आए अपने तीसरे कविता संग्रह  में रमा भारती ने गहरी अनुभूतिशीलता, परिष्कृत सौंदर्यबोध और गरिमामय शिल्प की निरंतरता को जिस तरह से न सिर्फ बनाए रखा है, बल्कि उसे और समृद्ध किया है, उसे देखते हुए उनकी रचनाशीलता के प्रति अचरज व सम्मान सहज ही प्रकट होता है । कविता के शिल्प से रमा का व्यवहार हालाँकि लीक से बहुत हटकर है, और उनके वाक्यों का गठन इस क़दर अप्रचलित और नया सा दिखता है कि एकबारगी पढ़ते हुए रुकना-चौंकना पड़े; लेकिन फिर भी भाषा उनकी कविता में एक अंतर्धारा में चलती/बहती हुई ही दिखती है ।  प्रकृति के प्रति रमा के मन में गहरी संसक्ति है और उसके बहुत सारे दृश्य उन्होंने अपनी भाषा में साकार किए हैं - यों कि उनकी सूक्ष्मता और नैसर्गिकता अक्षुण्ण रहे ।  प्रकृति का सौंदर्य उन्हें कई बार इतना अलौकिक लगता है कि उससे वियुक्त किए जाने की संभावना भी उन्हें विषण्ण कर देती है और वह सहसा प्रकृति की धुन के गीत सुनने लगती हैं : 'जेठ की भड़कती भोर में  भट्टी-सी जलती रेत पर  जब दो आँखों से...

कविता सृजन ही नहीं एक कलाकृति भी है

Image
विजेंद्र यूँ तो एक लेखक और चित्रकार होने के साथ साथ मार्क्सवादी विचारक भी हैं - किंतु उन्हें पहचान, प्रसिद्धी और बुलंदी उनके कवि-कर्म से मिली है । लेखक के रूप में हालाँकि उनकी कुछेक पद्य रचनाएँ, डायरी और नाटक भी प्रकाशित हैं - पर उनकी पुस्तकों में कविता-संग्रहों की ही बहुतायत है । वह 1956 से कविताएँ लिख रहे हैं; और इस तरह अगले वर्ष वह अपने कविता-जीवन के साठ वर्ष पूरे करेंगे । उनकी कविताओं को पढ़ते हुए सहज ही आभास होता है कि उनके लिए कविता हृदय के भावों का स्वाभाविक उच्छलन है । उनकी कविताएँ सघन अनुभूति और गहराई से उत्पन्न हैं, जिनमें जीवन के तमाम अंतर्विरोधों और विद्रूपताओं के बीच मनुष्यता को बचाए रखने का आह्वान है । विविधता और बहुआयामिता की सामर्थ्य से परिचित कराता विजेंद्र का कविता-संसार उनके सरोकारों व दृष्टि-संपन्नता को भी अभिव्यक्त करता है । यहाँ प्रस्तुत उनका एक आलेख और उनकी दो कविताएँ उनके रचना-कर्म की एक झलक भर का अहसास कराती हैं : ।। कविता बिम्बों में संज्ञान का मूर्तन ।।    कविता जीवन, जगत और प्रकृति का पुनर्सृजन है । इसके...

संजय कुंदन की कविताएँ

Image
पहल 99 में प्रकाशित संजय कुंदन की कविताएँ रोजमर्रा के संसार में छिपी रहस्यमयता को हमारे सामने उपलब्ध करती हैं और बताती हैं कि अपने आसपास की तथा अपने जीवन से जुड़ी जिन तमाम चीजों व स्थितियों को हम प्रायः बहुत साधारण मानते/समझते हैं तथा अनदेखा कर देते हैं, वास्तव में उन्हीं के भीतर हमारा समूचा जीवन समाया होता है । उनकी कविताओं में गहरी नैतिक सजगता का परिचय मिलता है और एक ऐसी काव्य संवेदना का अहसास होता है जो विडम्बना के परे जाते हुए किसी बुनियादी सच्चाई के प्रति अपनी मूल आस्था को भी रच सकती है ।    ।। बिल्डर ऐसे आते हैं ।।   बिल्डर आते बड़ी-बड़ी मशीनों बैनरों और पोस्टरों के साथ वे आते और शहर का एक मैदान रातोंरात घिर जाता दीवार से सड़क किनारे खड़ा होने लगता मिट्टी का पहाड़ कुछ रंगीन छातों के नीचे बैठे जाते उनके कारिंदे रात भर खुदाई करती उनकी मशीन ठक् ठक् ठक् ठक् करती हमारी नींद में भी सूराख हमारे सपनों की दरारों में घुसे चले आते हैं बिल्डर मोबाइल पर भेजते संदेश पर संदेश अखबारों में डालते रहते पर्चियां करते रहते पीछा निरं...

लोकमित्र गौतम की कविताएँ

Image
राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर प्रखर टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले लोकमित्र गौतम के अनुभवों की विविधता और विचार व समझ की गहराई का परिचय कभी-कभार पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाली उनकी कविताओं के जरिये भी मिलता रहा है । इसीलिए उनके पहले कविता संग्रह 'मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर जाऊँगा …' के प्रकाशन की सूचना ने उत्साहित किया । नितांत सरल संवेदना का अहसास करातीं लोकमित्र गौतम की कविताओं में अनुभव का सृजनात्मक प्रतिफलन विचारोत्तेजक तो है ही, साथ ही आस्वाद के स्तर पर प्रसरणशील भी है । इस संग्रह में प्रकाशित उनकी कविताएँ कुछ लंबी हैं और इसी कारण से आख्यानपरक हैं, जिसके जरिये वह चित्र खड़ा करते हैं और अपनी बात कहते हैं । कथात्मक बुनावट का आभास सा कराती उनकी कविताओं में कहीं कहीं हम अपने आप को विवरणों के जंजाल से घिरा हुआ सा पाते तो हैं, किंतु जैसे जैसे कविता आगे बढ़ती है हम पाते हैं कि जिसे हम विवरणों का जंजाल समझ रहे थे वह दरअसल सामाजिक तत्वों और उनसे प्रभावित मनोदशाओं का रचनात्मक संश्लेष है । लोकमित्र अपनी अभिव्यक्ति की परिधि में मौजूदा समय की जटिलता और संश्लिष्टता...

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी का कहना है कि 'कविता नितांत वैयक्तिक या कवि की निजी भावनाओं का प्रवाह नहीं होती'

Image
'कविता आत्माभिव्यक्ति होती है' - अर्थात कवि अपनी कविता में स्वयं को अभिव्यक्त करता है । यह बात सही है, पर इसका तात्पर्य यह नहीं है कि कवि नितांत निजी सुख-दुःख को कविता के रूप में अभिव्यक्त करता है । 'अभिव्यक्ति' एक व्यापक शब्द है । इसका अर्थ उस इच्छा-शक्ति की अभिव्यक्ति है, जो मनुष्य की बुनियादी विशेषता है । यह इच्छा-शक्ति न हो, तो कवि-कलाकार काव्य-कला को जन्म नहीं दे सकता । कवि के समक्ष जो प्रकृति-प्रदत्त सृष्टि और उसकी दी हुई व्यवस्था होती है, उससे कवि की इच्छा-शक्ति का टकराव होता है और वह अपनी अभिव्यक्ति के तरीके ढूँढ़ती है । यही काव्य-रचना और अन्य कलाओं के रूप में प्रकट होता है । मनुष्य अपने को अभिव्यक्त करना चाहता है । लेकिन यह इच्छा उसमें क्यों है, इसका ठीक-ठीक उत्तर दे पाना बहुत कठिन है । यह आत्म-प्रकाशन की इच्छा भी है, एक से अनेक होने की भी तथा एक को दूसरे में मिला देने की भी । इसके मूल में शायद कहीं बहुत गहरा और पुराना सत्य यह भी है कि मनुष्य एक से ही अनेक हुआ है । शायद इसीलिये वह एक होना चाहता है और उसकी अनेकता में भी एकता दिखाई पड़ती है । अप...

निर्मला गर्ग की कविताओं में भाषा 'बोलती' उतना नहीं है जितना 'देखती' है और उसके काव्य-प्रभाव में हम भी अपने देखने की शक्ति को अधिक एकाग्र और सक्रिय कर पाते हैं

Image
निर्मला गर्ग ने बोधि प्रकाशन, जयपुर से प्रकाशित अपने चौथे कविता संग्रह 'दिसम्बर का महीना मुझे आख़िरी नहीं लगता' को 'उस दिन के लिए' समर्पित किया है 'जब किसान आत्महत्या नहीं करेंगे ।' इस समर्पण से ही जाहिर है कि निर्मला गर्ग उन कवियों में हैं जो कविता में वैचारिकता के घोर पक्षधर हैं और अपने आग्रहों व सरोकारों को कविता में दो-टूक तरीके से अभिव्यक्त करते हैं । यह दिलचस्प है कि निर्मला गर्ग की कविता में इतिहास भी है और ऐतिहासिक स्थल व मौके भी हैं, तो मौजूदा समय की महत्वपूर्ण घटनाएँ भी हैं - लेकिन ऐतिहासिक घटनाओं-स्थलों-मौकों और मौजूदा समय की महत्वपूर्ण घटनाओं के जरिये उनकी कविता में आकलन अपने समय का ही हुआ है । 'पुष्कर', 'विवेकानंद रॉक', 'चीन की दीवार', 'ग़ाज़ा पट्टी', 'सिनैगॉग', 'लैंसडाउन', 'लाल चौक', 'सूर्य' शीर्षक कविताओं में इस तथ्य-भाव को देखा/पहचाना जा सकता है । 'पुष्कर' में ज्ञान की देवी सरस्वती के खुद के साथ किए गए पिता के अपराध पर चुप रहने को लक्ष्य करते हुए सरस्वती के लिए ...

'वैचारिकता की सक्रियता राग तेलंग की कविताओं को उल्लेखनीय बनाती है'

Image
'शब्द गुम हो जाने के खतरे', 'मिट्टी में नमी की तरह', 'बाज़ार से बेदख़ल', 'कहीं किसी जगह', 'कई चेहरों की एक आवाज', 'अंतर्यात्रा' के बाद 'कविता ही आदमी को बचायेगी' राग तेलंग का सातवाँ कविता संग्रह है जो अभी हाल ही में भोपाल के 'पहले पहल प्रकाशन' द्धारा प्रकाशित हुआ है । समकालीन भारतीय कला में अपनी विशेष पहचान रखने वाले चित्रकार देवीलाल पाटीदार की पेंटिंग को इस संग्रह के आवरण चित्र के रूप में लिया गया है । कुमार अंबुज को समर्पित इस संग्रह के आवरण के दूसरे छोर पर राग तेलंग की कविताओं को लेकर मुकेश मिश्र की संक्षिप्त टिप्पणी प्रकशित की गई है । यहाँ उक्त टिप्पणी के साथ इसी संग्रह की चार कविताओं को प्रस्तुत किया जा रहा है :   "कविता और राजनीति के रिश्ते पर विचार करते हुए मैं राग तेलंग की सभी कविताओं को एक बार फिर से पढ़ गया, तो मैंने पाया कि व्यापक अर्थ में उनकी सभी कविताएँ राजनीतिक ही हैं । हालाँकि उनकी किसी भी कविता में कोई राजनीतिक संदर्भ साफ तौर पर नज़र नहीं आता है । राग तेलंग की कविताओं को मैं इस क...

जगदीश स्वामीनाथन 19 वर्षों से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हमारे सौभाग्य से उनकी पेंटिंग्स और उनकी कविताएँ हमारे लिए उपलब्ध हैं

Image
19 वर्ष पहले, वर्ष 1994 के आज के दिन तक आधुनिक भारतीय चित्रकला को उसके वातावरण से जोड़ने के महत्पूर्ण काम को अंजाम देने वाले जगदीश स्वामीनाथन (जून 21,1928 - अप्रैल 25,1994) हमारे बीच मौजूद थे | इस तथ्य को याद करना इसलिए भी रोमांचित करता है क्योंकि वह उन थोड़े से कलाकर्मियों में से हैं जो बीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में मनुष्य की अंतरात्मा और कला-माध्यम के प्रश्नों को अटूट देखने में समर्थ हैं और जिनका कुछ भी सोचा-कहा-किया हुआ हमारे लिए आज भी गहरा अर्थ रखता है | समकालीन कला संसार में एक विचारोत्तेजक 'घटना' के रूप में देखे/पहचाने जाने वाले जगदीश स्वामीनाथन 19 वर्षों से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हमारे सौभाग्य से उनकी पेंटिंग्स और उनकी कविताएँ हमारे लिए उपलब्ध हैं, जिनमें उनकी अनुपस्थिति में भी उनकी उपस्थिति को हम महसूस कर सकते हैं | कृष्ण बलदेव वैद के शब्द उनकी उपस्थिति को जैसे सजीव बनाते हैं : 'स्वामी एक ऐसा आधुनिकतावादी था जिसने आदिवासी कला को भोपाल स्थित भारत भवन...

पुष्पिता अवस्थी की प्रेम कविताएँ

Image
कानपुर में जन्मी, बनारस में पढ़ने और पढ़ाने वाली और नीदरलैंड में 'हिंदी यूनिवर्स फाउंडेशन' के निदेशक के रूप में हिंदी के पठन-पाठन की जिम्मेदारी निभा रहीं बहुमुखी प्रतिभा की धनी पुष्पिता अवस्थी का 'शैल प्रतिमाओं से' शीर्षक एक अनोखा कविता संग्रह है, जिसमें उनकी हिंदी में लिखी कविताओं के साथ अंग्रेजी और डच में हुए अनुवाद भी साथ-साथ प्रकाशित हुए हैं । इस संग्रह ने पुष्पिता जी की कविता की पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया है । पुष्पिता जी की कविता का मुख्य स्वर प्रेम है । मौजूदा समय के घमासान में जहाँ सौन्दर्य-बोध के स्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं; जहाँ प्रेम को एकदम निजी अनुभूति मानकर व्यापक दृश्य से अलग किया जा रहा है या उसे निर्वासित करने की चेष्टा की जा रही है वहाँ प्रेम के लिए जगह तलाश कर उसे बचाए रखने का एक जरूरी हस्तक्षेप पुष्पिता जी की कविता ने किया है । पुष्पिता जी का रचना-संसार, जितना इस सं...

जया मिश्र की कविताएँ

Image
जया मिश्र की कविताएँ अपनी परिभाषा जैसे खुद गढ़ने की जरूरत को रेखांकित करती हैं - इसलिए उन्हें किसी सामान्य या सार्वजनीन परिभाषा में बाँधना असंभव जान पड़ता है । उनकी कविताओं में शब्दों के एक विशिष्ट संयोजन के भीतर जिस सृष्टि का आभास होता है, वह इतनी अनोखी और अद्धितीय जान पड़ती है कि उसकी तुलना किसी दूसरी सृष्टि से करना असंभव भी जान पड़ता है और गैर जरूरी भी । जया जी की कविताएँ अपना एक निजी और स्वायत्त यथार्थ गढ़ती हैं जिसमें हमारे तमाम अनुभव जगह बनाते और पाते हैं; यही कारण है कि उनकी कविताओं में जीवन की विभिन्न संवेदनाएँ, अनुभव, विश्वास और शंकाएँ जिस प्रखरता के साथ अभिव्यक्त हुईं हैं उनमें हम अपने से साक्षात् कर लेते हैं । हाल ही में उनका पहला कविता संग्रह 'पुरानी डायरी से' प्रकाशित हुआ है । इसमें कविताओं के साथ प्रस्तुत चित्रकार अक्षय आमेरिया के रेखांकनों ने कविता संग्रह को तो जीवंत बनाया ही है, साथ ही कविताओं में छिपे अर्थों की गूँज को भी और विस्मयकारी-सा व आकर्षक बनाया है । जया मिश्र के इस कविता संग्रह का आकल्पन भी अक्षय आमेरिया जी ने किया है...